---Advertisement---

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

On: March 23, 2026 9:38 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली/रांची: राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमन समिट 2026’ में झारखंड के गांडेय क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल की ओर से आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। कल्पना सोरेन को यह सम्मान विशेष रूप से उन महिलाओं की आवाज बनने के लिए दिया गया, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने हौसले और मेहनत से नई मिसाल कायम कर रही हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने इस उपलब्धि को व्यक्तिगत सफलता न मानते हुए झारखंड की हर ‘मंईयां’ और संघर्षशील महिलाओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी महिलाओं की मेहनत, साहस और सपनों का प्रतीक है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का संकल्प रखती हैं।

अपने भाषण में उन्होंने महिलाओं की बदलती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल विकास की सहभागी नहीं हैं, बल्कि वे विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करते हुए देश की प्रगति को नई दिशा दे रही हैं।

उन्होंने झारखंड में महिलाओं की स्थिति में हो रहे सकारात्मक बदलाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब महिलाओं को केवल योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि उन्हें उद्यमिता और नेतृत्व के केंद्र में स्थापित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

कल्पना सोरेन ने यह भी जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक महिला को समान और निष्पक्ष अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि केवल भागीदारी ही नहीं, बल्कि नेतृत्व के अवसर भी महिलाओं को समान रूप से मिलना आवश्यक है, तभी समाज में वास्तविक और स्थायी परिवर्तन संभव हो सकेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित