सिल्ली: विधायक सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को सिल्ली आरओबी के किनारे सर्विस रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल रांची ग्रामीण के द्वारा कुल 50 लाख रुपए की लागत से संवेदक राकेश कुमार कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जाना है। विभाग के जेई ने बताया कि आरओबी के दोनों ओर लगभग 600 मी सड़क एवं जरुरत के मुताबिक नाली का निर्माण कार्य किया जाना है। मौके पर विधायक ने कहा कि आरओबी के निर्माण कार्य पुरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस रोड कि निर्माण से लोगों को अब आवागमन सुलभ होगी। उन्होंने संवेदक एवं विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जयपाल सिंह, गौतम कृष्ण साहू, चित्तरंजन महतो, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, अजित महतो, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, मुखिया शर्मिला कुमारी, डॉ आर एन पांडे, अजित साहू, मनोज सिंह, नितेश्वर प्रसाद, प्रकाश अग्रवाल, भरत देव साय, मनोज साव, शुशील कोइरी, रविंद्र करमाली, हेमंत नायक, महावीर महतो, दुर्गा अग्रवाल, प्रफुल्ल महतो, संजय गोस्वामी, निर्मल मंडल, शशि सोनार समेत कई लोग उपस्थित थे।
विधायक ने किया आरओबी सर्विस रोड का शिलान्यास










