विधायक ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

On: October 7, 2024 3:56 PM

---Advertisement---
सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत सोमवार के दिन स्वर्ण रेखा नदी के पावन तट पर स्थित देलबेड़ा मंदिर को भव्य, सुंदर और ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल बनाने की कड़ी में झारखंड सरकार के जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत विवाह मंडप निर्माण कार्य जिसकी कुल लागत 48 लाख 59 हजार, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल रांची के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत स्वीकृत 3.450 किलोमीटर रांची पुरूलिया पथ से लगाम भाया मारदु से देलबेड़ा धाम तक जिसकी कुल लागत 2.9 करोड़ का सुदृढ़ीकरण कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत बंगाल और झारखंड को जोड़ने के लिए स्वर्ण रेखा नदी के पावन घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य जिसकी कुल लागत 10.5 करोड़, इसी क्रम में बंता से हजाम भाया बारेडीह,झाबरी, जयनगर तक कुल लंबाई 6.125 किलोमीटर पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने किया। इस पावन मौके पर उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि पवित्र धाम को विकसित हो जाने के बाद अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे और मंदिर प्रांगण के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकेंगे। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी, उप प्रमुख आरती देवी, मुखिया सोमारी देवी, धीरेन महतो, राजेश महतो, संजय महतो, रासुदेव कोईरी, महेंद्र शर्मा समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।