---Advertisement---

जमशेदपुर: 1 करोड़ 84 लाख रुपए की योजना का विधायक मंगल कालिंदी ने किया शिलान्यास

On: May 20, 2025 3:56 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड लुआबासा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत कासकमगोड़ा से बैजनाथडीह, शांतिपुर तक 1 करोड़ 84 लाख रुपए से 1.8 किमी सड़क निर्माण कार्य का आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शिलान्यास किया।

मौके पर विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीण कई वर्षो से कर रहे थे जिसे संज्ञान में लेते हुए उनकी अनुशंसा पर यह सड़क का निर्माण होने जा रहा है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में यातायात और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार उनकी अनुशंसा पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

मौके पर जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, झामुमो नेता पंकज गोप, रजनी दास, नवमी सिंह, बिश्राम प्रसाद, घासीराम बारदा, सुपाई मुर्मू, लालचंद सोरेन, चरण सोरेन, दीकु मेलगंडी, घनश्याम सोरेन, निरसो मुर्मू, डॉक्टर बारदा, प्रकाश दूबे, बिमलेश कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

जमशेदपुर:बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग,त्वरित प्रयास से फायर ब्रिगेडों ने आग पर पाया काबू

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित

मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्तों की नियुक्ति 14 अप्रैल तक नहीं हुई तो संसद भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन:RTI कार्यकर्ता संघ