---Advertisement---

विधायक सरयू राय,पूर्व विधायिका सहित कई राजनेता, पंचायत प्रतिनिधियों,समाजसेवी पंसस सुनील गुप्ता के पिता को दी श्रद्धांजलि

On: January 11, 2025 1:26 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के द्वारा आयोजित बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित डॉक्टर अनुग्रह नारायण शिक्षण सेवा संस्थान सभागृह में अपने पिता गोपाल प्रसाद के श्रद्धांजलि सभा में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

विधायक सरयू राय ने पंसस सुनील गुप्ता के पिता गोपाल प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अगरबत्ती दिखाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी किए। इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को अपना हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिए हैं। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में विधायक के अलावे हर राजनीतिक दल के राजनेता, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्था से जुड़े पदाधिकारीगण, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, पत्रकार, समाजसेवी सहित हजारों स्थानीय लोगों ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। तत्पश्चात प्रसाद भी ग्रहण किए।

‌ इस मौके पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायिका मेनका सरदार, मजदूर नेता राकेशेश्वर पांडे, पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के चैयरमैन बारी मुर्मू,उपाध्यक्ष पंकज सिंहा,जिला पार्षद कविता परमार, परितोष सिंह, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, उप प्रमुख शिवकुमार हाॅसदा,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, भाजपा के वरीय नेता रामबाबू तिवारी, पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र झा, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के भतीजा सह समाजसेवी अंकुर सिंह,राजद के वरीय नेता पुरेंद्र नारायण सिंह, शारदा देवी, पत्रकार अन्नी अमृति, रघुवंश मणि, सुनील अग्रवाल, कांग्रेसी नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, सुरेश धारी, जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया, वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने