---Advertisement---

झारखंड में मनरेगा मजदूरी दर में बढ़ोतरी, अब मिलेंगे इतने पैसे

On: February 22, 2025 6:38 PM
---Advertisement---

विजय बाबा

रांची: झारखंड में मनरेगा मजदूरी दर में बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे श्रमिकों को कम मेहनत पर अधिक मजदूरी मिलेगी. नए मानकों के तहत अब 73 सीएफटी की बजाय 53 सीएफटी मिट्टी खुदाई पर मजदूरी का भुगतान किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय मानक 48 सीएफटी निर्धारित है. इस बदलाव की पुष्टि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है. पिछले दिनों राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की थी, जिसे केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक में भी उठाया गया था. केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे झारखंड के श्रमिकों को लाभ मिलेगा.

पलायन रोकने के लिए मजदूरी दर बढ़ाने की मांग

राज्य में कम मजदूरी के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक अन्य राज्यों की ओर पलायन कर जाते हैं. वर्तमान में केंद्र सरकार मनरेगा के तहत प्रतिदिन 245 रुपये मजदूरी का भुगतान करती है. जिसमें झारखंड सरकार 27 रुपये अतिरिक्त जोड़ती है. जिससे कुल मजदूरी 272 रुपये होती है. ग्रामीण विकास विभाग ने इस दर को बढ़ाकर कम से कम 350 रुपये करने की मांग की है, ताकि श्रमिकों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित