---Advertisement---

काले अक्षरों में लिखी जाएगी मोदी सरकार के 9 साल की इतिहास: सुधीर कुमार पप्पू

On: June 23, 2023 6:19 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर। केंद्र में मोदी सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए है। मोदी सरकार ने जनहित में कोई काम नहीं की और अभी तक कोई भी वादे पूरे नहीं हुए। नरेंद्र मोदी ने देश के सामने वादा किया था स्विस बैंक में जमा काले धन वापस लाएंगे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाएंगे हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। प्रधानमंत्री कहा था बेघर लोगों को 22 तक पक्का मकान देंगे गंगा की सफाई होगी इस तरह कई वादे मोदी ने किया था जो 9 सालों में पूरा नहीं कर सका। मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर राजद नेता व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाक के नीचे से कई बैंकों को हजारों हजार करोड़ का चूना लगाकर नीरव मोदी विजय माल्या और कई लोगों ने देश छोड़कर फरार हो गया और इंग्लैंड में बैठा है मोदी जी को हिम्मत नहीं है कि इस संदर्भ में ब्रिटेन की सरकार से बात करें। काला धन वापसी मामले पर मोदी सरकार की बोलती बंद है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को मदद करने के बजाय अंबानी और अडानी को लाखों करोड़ का टैक्स माफ कर दिया। अदानी के पास 20000 करोड़ किसका है इस पर कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मीडिया के समक्ष खुलेआम कहा कि वह पैसा नरेंद्र मोदी का है इस पर मोदी ने कोई खंडन नहीं दिया। मोदी सरकार के 9 सालों में समाज में सांप्रदायिकता के आधार पर नफरत फैलाए गया भाई भाई में संघर्ष करवाए गया और देश में एक अजीब तरह का माहौल भाजपा और सरकार की ओर से बनाया गया। युवतियों और महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वाले को सरकार ने बचाया। इस तरह हर मोर्चे पर मोदी सरकार विफल रही। इसी कारण देश में मोदी और भाजपा के खिलाफ माहौल है इसका उदाहरण कर्नाटक का विधानसभा चुनाव है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 30 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और मोदी सरकार का पतन होना तय है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

57वें ब्रह्मोत्सवम् के पाँचवें दिन शेष वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने दिए भक्तों को दिव्य दर्शन

बैंगलुरू इंटक के कार्यकारिणी की बैठक शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम