---Advertisement---

चल गयी ‘मोदी की गारंटी’, उत्तर भारत से कांग्रेस का सफाया

On: December 3, 2023 8:59 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

Assembly Election Results 2023:- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के आए परिणाम ने ‘मोदी मैजिक’ की फिर से पुष्टि कर दी है। मोदी पिछले करीब 10 वर्षों से बीजेपी के लिए विनिंग मशीन की भूमिका निभा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि ‘एक अकेला सब पर भारी’। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगे है जबकि अपने दो राज्यों की सत्ता खोती नजर आ रही कांग्रेस को तेलंगाना में राहत मिलती दिख रही है। तेलंगाना में सत्ताधारी पार्टी ‘भारत राष्ट्र समिति’ (BRS) पिछड़ गई है और कांग्रेस काफी आगे निकलती दिख रही है। मध्यप्रदेश में बीजेपी सत्तासीन थी जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का राज था। पल-पल बीतते मतगणना के राउंडों के साथ यह साफ नजर आने लगा है कि मतदाताओं पर पीएम नरेंद्र मोदी का जादू काम कर गया है।

बीजेपी ने किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्रियों क्रमशः वसुंधरा राजे सिंधिया और डॉ. रमन सिंह को बीजेपी ने पीछे रखा। मगर, राजघरानों के प्रभाव वाले राजस्थान में वसुंधरा राजे को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाने की चाहत में बीजेपी ने पूर्व सीएम के कैंडिडेट्स को टिकट दे दिया। लेकिन पार्टी ने उन्हें कभी मुख्यमंत्री के तौर पर उनका चेहरा कभी आगे नहीं किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी