---Advertisement---

आरटीआई एक्टिविस्ट कृतिवास को धमकी देने वाले को चिन्हित कर प्रशासन करे कार्रवाई : मोहम्मद गुलाम

On: May 23, 2025 12:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: आरटीआई कार्यकर्ता संघ की एक बैठक मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुसाबनी में बैठक संपन्न हुई।
आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल को फोन पर धमकी दिये जाने की सर्वसम्मति से घोर निन्दा किया गया। सभी ने एक स्वर से निंदा प्रस्ताव पारित कर कहा कि आर टी आई कार्यकर्ताओं की आवाज को किसी भी धमकी से दबाया नहीं जा सकता है।


संघ के सदस्यों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी और अधिक उत्साह के साथ आर टी आई कार्यकर्ता अपने कलम की ताकत से भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ साथ दोषियों पर कार्रवाई भी कराएंगे।


मामला पोटका प्रखंड कार्यालय से जुड़ा हुए है इसलिए इस मामले की जांच माननीय वरीय पुलिस अधीक्षक गंभीरता से करे तथा धमकी देनेवाले की पहचान कर कार्रवाई करें।


इस बात की भी जांच होने चाहिए कि पोटका प्रखंड कार्यालय के कोई कर्मचारी या पदाधिकारी तो संघ के केन्द्रीय महासचिव को फोन में धमकी देने के मामले में शामिल नहीं है।

आरटीआई कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि अगर प्रशासन धमकी देने वाले पर कार्रवाई नहीं करती है तो आरटीआई कार्यकर्ता आन्दोलन करने के लिए भी बाध्य हो जाएंगे बैठक में मुख्य रूप से दीपक पातर बिजय मुखी विवेक गुप्ता मासूम खान सहित अन्य एक्टीविस्ट मौजूद थे

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग