---Advertisement---

केरल में मानसून की दस्तक, इन ‌15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

On: May 24, 2025 2:11 PM
---Advertisement---

Monsoon Update: मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया।। यह अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा है मौसम विभाग के मुताबिक 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मानसून इतना जल्दी आया है। 2009 में 9 दिन पहले पहुंचा था मानसून चार दिन से देश के करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका था और शुक्रवार शाम आगे बढ़ा इसके आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में जबकि चार जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है।

आमतौर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है। अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की शुरुआत की तारीख और सीजन के दौरान कुल बारिश के बीच दौरान कोई संबंध नहीं है। इसके जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों को भी उसी तरह कवर करेगा।

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारों की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 मई तक भारी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में 15 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

टाटानगर स्टेशन चौक पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा,मौत,ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

चाईबासा:होटलों एवं रेस्टोरेंटों में साफ-सफाई व खाद्य गुणवत्ता को लेकर भाजपाई दुवारिका शर्मा ने सौंपा ज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के नतीजे घोषित, NDA ने मारी बाजी, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम; 400 की मौत; 250 से ज्यादा घायल