---Advertisement---

झारखंड में 10 जून के बाद आएगा मानसून, इस सप्ताह सताएगी उमस वाली गर्मी

On: June 2, 2025 9:12 AM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश में मानसून के प्रवेश को लेकर समय में बदलाव हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ऐसी उम्मीद थी कि निर्धारित समय से हफ्ते भर पहले मानसून प्रवेश कर जाता, पर अभी स्थिति साफ नहीं है। उम्मीद है कि 10 से 12 जून के बीच प्रदेश में मानूसन प्रवेश कर जाए।

दरअसल, पश्चिम बंगाल और बिहार को छूकर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ गया है। वहीं पूर्व में इसके चार या पांच जून तक झारखंड में दस्तक देने की बात की जा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह लोगों उमस और गर्मी खूब सताएगी। राज्य के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। कुछ जिलों को छोड़ शेष जिलों में इस सप्ताह बारिश होने की उम्मीद कम है।

बुधवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं कहीं पर गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिला शामिल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका

बुजुर्ग माता-पिता की संपत्ति पर बेटा-बहू जबरन हक नहीं जता सकते, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला