---Advertisement---

जमशेदपुर: संस्कार भारती की रंगोली प्रतियोगिता में विजन फॉर विकसित भारत विषय से मातृभूमि का अलंकरण किया गया

On: October 28, 2024 4:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: रंगमंच, साहित्य एवं ललितकलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में आज भारतीय संस्कृति,संस्कार और धार्मिक उत्सव धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धनतेरस की पूर्व संध्या पर भू-अलंकरण, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।


संध्या 4 बजे से शास्त्री नगर ब्लॉक नम्बर 4 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रेक्षागृह में अतिथियों-विद्यालय अध्यक्ष  श्री श्याम सिन्हा जी,प्रधान अध्यापक श्री सत्येन्द्र राम जी,संंस्कार भारती के कोल्हान विभाग प्रमुख श्री विजय भूषण, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती पूरबी घोष एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वन्दना कर रंगोली प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ।

संस्कार भारती जमशेदपुर की भू-अलंकरण विधा संयोजिका श्रीमती पूरबी घोष ने प्रतियोगिता के नियम की घोषणा कर बताया प्रतिभागियों को एक घंटे का समय रंगोली बनाने के लिए दिया जाएगा।


सभी प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र एवं प्रथम,द्वितीय,तृतीय विजेताओं को पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।
श्रीमती सुमन प्रशांत एवं सुश्री तापसी राय निर्णायक की उपस्थिति निर्णायक की भूमिका में सराहनीय रही।


प्रथम –रिंकी कुमारी (श्री नाथ विश्वविद्यालय)
द्वितीय –ईशा शर्मा (आंध्रा एसोशिएशन)
तृतीय – प्रीति कुमारी (श्री नाथ विश्वविद्यालय)

संस्कार भारती इकाई के  सदस्या श्रीमती अनिता निधि, श्री प्रसन्न वदन मेहता, श्रीमती पूनम मेहता के अलावे प्रतिभागियों के अभिभावक और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में श्रीमती कंचन देवी ने प्रतियोगिता में अपनी महती उपस्थिति से प्रतियोगिता को सफल बनाया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद