---Advertisement---

तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल

On: January 1, 2024 8:41 AM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारांग पंचायत के मझिगावां बजरंग बली मंदिर समीप रमना की ओर से आ रहे रमना थाना क्षेत्र के रोहिला ग्राम निवासी बिना नंबर प्लेट टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल सवार रवि कुमार (उम्र 19साल) पिता अवधविहारी साह का बिशुनपुरा की ओर से जा रही तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक RJ11GB 9512 की चपेट में आने से घायल हो गया।

जिसका प्राथमिक उपचार हेतु स्थानीय लोगों ने घायल रवि कुमार को तुरंत रमना सरकारी अस्पताल ले गए। वहीं मौके से कंटेनर ट्रक ड्राईवर फरार हो गया है। जहां दुघर्टना की सूचना पर पहुंची बिशुनपुरा पुलिस ने घटना स्थल से दोनों वाहनों को बिशुनपुरा थाना ला ली है। इधर दुर्घटना में रवि कुमार के सर एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिसकी अच्छी ईलाज हेतु रमना से गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसकी ईलाज चल रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

वहीं घटना के बारे में बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि उक्त दुर्घटना के सम्बंध में एफआईआर नंबर 61/23 के तहत् प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग