---Advertisement---

MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव 8 नवंबर को बालूमाथ के जर्री नगड़ा में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

On: November 7, 2024 3:43 PM
---Advertisement---


राजेश साव

बालूमाथ: भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज आठ नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे लातेहार विधानसभा क्षेत्र के बालूमाथ प्रखंड के सेरेगड़ा मार्ग पर स्थित जरी( नगड़ा) पेट्रोल पंप के समीप राजू ढाबा के पास चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि आठ नवंबर को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के समर्थन में मुख्यमंत्री चुनाव जनसभा करेंगे।

इस कार्यक्रम को ले कर पार्टी स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई है और प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जनसभा स्थल के समीप ही हेलीपैड निर्माण किया गया है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से इस चुनावी जनसभा में हजारों की संख्या में भाग लेने का अपील किया है। वही इस चुनावी जनसभा को लेकर कई पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ भाजपा के अधिकारियों ने चुनावी जनसभा का स्थल किया वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा सुरक्षा का जायजा लिया गया वही चुनावी जनसभा को लेकर मध्य प्रदेश से आए सुरक्षा अधिकारियों ने भी घूम-घूम कर जनसभा स्थल की व्यवस्था देखी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन