---Advertisement---

पलामू संसदीय क्षेत्र की सड़क परियोजना के लिए केंद्रीय सचिव से मिले सांसद विष्णु दयाल राम

On: January 30, 2026 5:42 PM
---Advertisement---

पलामू: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री वी. उमाशंकर जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पलामू एवं गढ़वा जिलों में समग्र सड़क विकास, कनेक्टिविटी के विस्तार, उच्च गुणवत्ता वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण तथा निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।


माननीय सांसद ने संबंधित परियोजनाओं की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार कराने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा इन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल किए जाने का अनुरोध किया।

प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाएं निम्नलिखित हैं


• राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 (पूर्व एनएच-98) के अंतर्गत सीलीदाग से पड़वा मोड़ तक लगभग 22 किमी सड़क का फोरलेन निर्माण। उल्लेखनीय है कि सीलीदाग से हरिहरगंज तक फोरलेन सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका है।


• राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-343 का गढ़वा फोरलेन बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग-39) से रामानुजगंज (झारखंड–छत्तीसगढ़ सीमा) तक लगभग 50 किमी सड़क का फोरलेन निर्माण।


• गढ़वा मझिआंव मोड़ से कांडी प्रखंड के श्रीनगर–पडुका पुल (झारखंड–बिहार सीमा) तक लगभग 40 किमी सड़क का फोरलेन निर्माण।


• राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (कर्माकला, छतरपुर बाईपास) से डीएसटी-127 के समानांतर नई फोरलेन सड़क का निर्माण, जिसमें जपला फोरलेन बाईपास, देवरी कला (हुसैनाबाद, झारखंड) एवं देवीपुर (नौहट्टा, बिहार) को जोड़ते हुए सोन नदी पर पुल का निर्माण शामिल है। यह मार्ग आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-119 से जुड़ेगा। यह परियोजना पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत सम्मिलित की जा चुकी है।


• डालटनगंज में नॉर्दर्न बाईपास के निर्माण के साथ कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल तथा रेलवे लाइन पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण। प्रस्तावित बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 चियांकी जोरकट (ज्योति प्रकाश बी.एड कॉलेज के समीप) से प्रारंभ होकर सुआ, कौडिया, रांकी, नेउरा, कुदागा खुर्द, काराकाट होते हुए एमडीआर-120 से जुड़ेगा तथा आगे गढ़वा बाईपास (एनएच-39) से मिलेगा।


इस फोरलेन बाईपास से डालटनगंज–गढ़वा यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। साथ ही गढ़वा–शाहपुर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की भी मांग की गई।


• रांची–वाराणसी कॉरिडोर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के सेक्शन-3 में भोगु से शंखा तक डालटनगंज फोरलेन बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग पर पोखराहा (डालटनगंज–पांकी मार्ग), जोड़ (डालटनगंज बैरिया–पाटन मार्ग) एवं सिंगरा में तीन स्थान ‘ब्लैक स्पॉट’ के रूप में चिन्हित हो चुके हैं, जहाँ दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।


इन स्थानों पर अत्यधिक व्यस्त सड़कों के क्रॉसिंग के कारण भारी वाहन, दोपहिया, स्कूली वाहन एवं स्थानीय यातायात का दबाव बना रहता है। माननीय सांसद ने इन सभी ब्लैक स्पॉट्स पर एनएचएआई द्वारा फ्लाईओवर निर्माण की मांग की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट

धोनी ने अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी थी कप्तानी, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,मारवाड़ी समाज की वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामुका को जीताने की अपील