---Advertisement---

नगर पालिका चुनाव नामांकन शुरू,देखें कहां किसने किन पद के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा

On: January 29, 2026 9:21 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: नामांकन के प्रथम दिन मानगो नगर निगम में महापौर हेतु कुल 6 तथा वार्ड सदस्य हेतु 120 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा जबकि जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष हेतु कुल 6 तथा वार्ड सदस्य हेतु 18 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष हेतु कुल 3 तथा वार्ड सदस्य हेतु 22 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा*

प्रथम दिन जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में निलोफर हुसैन, डौली मलिक, अर्चना दूबे, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर प्रमुख है।

प्रथम दिन मानगो नगर निगम के महापौर के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में कुमकुम श्रीवास्तव, साईस्ता परवीन, अनीता देवी, काकोली महतो, जेबा कादरी, रायमुनी सुंडी प्रमुख है।

प्रथम दिन चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में संध्या रानी सरदार, सुजाता मुर्मू, शीलावती टुडू प्रमुख है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now