---Advertisement---

मुरी ओपी पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया

On: June 16, 2025 1:41 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मुरी ओपी पुलिस के द्वारा शनिवार की रात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत टुंगरी पार्क के समीप थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिना हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस,ट्रिपल लोडिंग एवं वाहन के वैध कागजात की जांच की गई, जांच के क्रम में कमी पाए जाने पर कई वाहनों को जुर्माना हेतु जिला परिवहन कार्यालय रांची भेजा गया। अभियान के दरमियान थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना एवं क्षेत्र में दुर्घटना को कम करने के लिए चलाया गया एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य लक्ष्य है। आगे बताया कि जांच अभियान नियमित रूप से स्थान बदलते हुए जारी रहेगा ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रह सके साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से अपील किया कि वह सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का निश्चित रूप से पालन करें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक