---Advertisement---

मुरी ओपी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का पालन करने की अपील

On: November 23, 2025 8:36 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मुरी ओपी पुलिस द्वारा शुक्रवार की संध्या में झारखंड मोड़ पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज, इंश्योरेंस,हेलमेट और डिक्की की गहन जांच की गई।अभियान के तहत चार पहिया वाहन चालकों का सीट बेल्ट की भी जांच की गई,बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दिया गया। इस दरमियान कई दो पहिया वाहनों को जप्त किया गया जिसे बाद में सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।वहीं थाना प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी एवं उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियंत्रण,सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना और अनाधिकृत तथा नियम विरुद्ध वाहनों के संचालक पर रोक लगाना है एवं सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मुरी ओपी के अवर निरीक्षक आशीष रंजन,रघुनंदन मंडल समेत सशस्त्र बल मौजूद रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल