मुरी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चार पहिया वाहन को अवैध बियर के साथ किया जप्त

On: April 3, 2024 2:34 AM

---Advertisement---
दिनेश बनर्जी
सिल्ली/मुरी:- आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए झारखंड राज्य में अवैध मदिरा का व्यापार पर नियंत्रण करने हेतु अन्य राज्यों से अवैध परिवहन पर निगरानी हेतु दंडाधिकारी एवं उत्पाद विभाग के पुलिस पदाधिकारी एवं मुरी ओपी के पदाधिकारी की उपस्थिति में वाहन जांच के दौरान 1 अप्रैल दिन सोमवार को देर शाम करीब 7:20 बजे मुरी पुरुलिया सीमा पर झालदा बंगाल की ओर से आ रही एक डस्टर कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB 68U/ 0468 को दंडाधिकारी एवं मुरी ओपी के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा रोकने के लिए हाथ खड़ा किया गया तो कार चालक तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। तत्पश्चात सीमा पर ब्रैकेटिंग की मदद से वहां उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से गाड़ी को रोक लिया गया। जांच के क्रम में उक्त कार के डिक्की से काफी मात्रा में अवैध शराब/बियर बरामद किया गया। चालक बप्पा मलिक, पिता गोपोलेश्वर मलिक, ग्राम- राय थाना एवं जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल ने पूछताछ के क्रम में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया एवं शराब से संबंधित किसी प्रकार का वैध कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। मौके पर मौजूद तैनात दंडाधिकारी मनोज कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में गिरफ्तार कर एवं अवैध बियर शराब की जप्ती सूची बनाकर मुरी थाना में कांड संख्या 28/2024, धारा 273/ 290 भा0 द0 वि0 एवं 47(ए)उत्पाद अधि0 के तहत चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चले कि उक्त कार से तीन पेटी किंगफिशर बियर, एक पेटी मैकडोल शराब, एक पेटी हैवर्डस बियर, एक पेटी वैलेंडर्स प्राइड शराब बरामद किया गया।