---Advertisement---

नगर उंटारी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकल जप्त..

On: July 12, 2023 1:04 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी के निर्देशानुसार नगर उंटारी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी कुमार विक्रम सिंह के नेतृत्व में थाना गेट के सामने एनएच सड़क पर मंगलवार की देर शाम में दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एनएच सड़क से आवागमन करने वाले बिना हेलमेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। इस दौरान लगभग आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को पकड़ा गया। इन सभी वाहनों के चालक न तो हेलमेट पहने थे और ना ही ड्राइवरी लाइसेंस व गाड़ी के कागजात साथ में थी। पुलिस ने पकड़े गए सभी वाहनों को जप्त कर थाना ले गई।

इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी कुमार विक्रम सिंह ने बताया कि एसडीपीओ के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दरमियान बिना कागजात व हेलमेट के आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जप्त कर चालान काटा गया। इन वाहनों के मालिक को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हर्जाना देकर गाड़ी को छुड़वाना होगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं इसे कानून की रक्षा के साथ-साथ अपनी भी सुरक्षा कवच है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी के अलावे सशस्त्र बल मौजूद थे। इधर पुलिस के वाहन चेकिंग को देख कई मोटरसाइकिल चालक भागते दिखाई दिए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

जमशेदपुर पुलिस कप्तान पीयूष पांडे ने कई थानेदारों का किया फेर बदल, देखें कौन कहां

कदमा:असामाजिक तत्वों के खिलाफ बस्ती वासियों ने खोला मोर्चा,थाने पर प्रदर्शन

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग,पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों का एसपी को ज्ञापन

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड