---Advertisement---

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

On: August 5, 2025 8:21 AM
---Advertisement---

रांची:- दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन न केवल झारखंड के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में झारखंड के विकास और आदिवासी मूलवासी समुदायों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनकी राजनीतिक यात्रा और सामाजिक कार्य ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और उन्हें एक सच्चे नेता के रूप में स्थापित किया।उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा उन्होंने कहा कि उनके योगदान और आदिवासी मूलवासी समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा परिवार की ओर से उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएन सिंह कुशवाहा दिलीप वर्मा, राम अवतार कश्यप, प्रोफेसर प्रेमनंदन मंडल, उमेश जायसवाल, राम लखन साहू, शुभम विश्वकर्मा, केदार राणा, विष्णु कुमार सहित दर्जनों पर अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए संवेदना व्यक्त की है।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग