---Advertisement---

लातेहार: फुटबॉल मैच देखते 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

On: September 19, 2024 4:12 AM
---Advertisement---

लातेहार: जिले की पुलिस ने पांच लाख के इनामी नक्सली शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया है। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) का सब जोनल कमांडर है और उसके खिलाफ लातेहार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 13 मामले दर्ज हैं।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार (18 सितंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शिवराज सिंह अपने दस्ते के साथ क्षेत्र में सक्रिय है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने एसडीपीओ लातेहार अरविंद कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की और उसे ग्राम दुबियाही से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह भीड़ में शामिल होकर फुटबॉल मैच देख रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now