---Advertisement---

सारंडा में नक्सलियों ने की आईडी ब्लास्ट कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर, रांची एयर लिफ्ट

On: March 1, 2026 9:43 AM
---Advertisement---

चाईबासा: सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सारंडा जंगल में 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों की मौजूदगी के मिला एफ कोबरा और जिला पुलिस की जॉइंट टीम सर्च ऑपरेशन चल रही थी।जंगल के दुर्गम रास्ते में अचानक जमीन के नीचे प्लांट किया गया प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। सहायक कमांडेंट अजय मलिक इस धमाके की चपेट में आ गए।
धमाके के बाद मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और किसी भी संभावित खतरे को रोकने की कोशिश की। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया और तलाशी अभियान जारी है ताकि जंगल में कहीं और नक्सलियों की साजिश न चल सके।

रांची के राज हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट
घायल अजय मलिक को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई। खेलगांव स्थित हेलीपैड पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम अलर्ट पर रखी गई है। यहां से उन्हें सीधे राज अस्पताल ले जाया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now