---Advertisement---

सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने का नक्सलियों का मंसूबा फेल, बिछाए गए सात सिलेंडर बम और नौ आईईडी जब्त

On: October 15, 2023 6:14 AM
---Advertisement---

लातेहार: नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ में नक्सली फिर से एक बार अपना आशियाना बनाने के मकसद से सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने की खातिर जंगलों में 7 सिलेंडर बम समेत नौ आईईडी प्लांट कर रखे थे लेकिन सुरक्षा बलों ने खुफिया तंत्र से मिली सूचना पर बूढ़ा पहाड़ की तराई वाले जंगलवर्ती इलाके से उक्त विस्फोटकों को जब्त कर उसे निष्क्रिय कर दिया। वरना भीषण अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को अपने खुफिया तंत्र से औसूचना मिली थी कि लाटू के जंगल में बूढ़ा पहाड़ की तराई वाले जंगलवर्ती इलाके में माओवादियों ने भारी संख्या में सिलेंडर बम छिपाकर कर रखा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने लाटू जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

सर्च अभियान के दौरान ढाई-ढाई किलो के सात सिलेंडर बम, एक टिफिन बम व एक अन्य आईईडी बरामद किया गया। सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम द्वारा मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

इस बीच पुलिस और सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि जंगल में कुछ और जगहों पर नक्सलियों की ओर से लगाई गई आईईडी हो सकती है, इसीलिए जंगल की ओर से जाने से बचें। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

बताया जाता है की सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार नक्सलियों खिलाफ अभियान चलाए जाने से नक्सली बूढ़ा पहाड़ से लगभग निकल ही गए थे लेकिन दूसरे नए नक्सली दल ने फिर से एक बार बूढ़ा पहाड़ को अपनापन आएगा बनाने की फिराक में लगा हुआ है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now