---Advertisement---

नक्सलियों ने डामर प्लांट में चौकीदार को बंधक बनाया; 4 हाइवा, क्रेन और JCB समेत 16 वाहनों को फूंका

On: November 27, 2023 11:20 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

छत्तीसगढ़:- दंतेवाड़ा जिले के भांसी डामर प्लांट में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। यहां खड़े निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के 4 हाइवा, 4 पिकअप, क्रेन और जेसीबी समेत 16 गाड़ियों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि, करीब 50 से ज्यादा नक्सली यहां पहुंचे थे। गाड़ियों के डीजल टैंक तोड़े और आग लगा दी।

इस वारदात के दौरान मौके पर चौकीदार भी मौजूद रहा, जिसे नक्सलियों ने बंधक बनाकर उसके सामने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही कुछ देर बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची लेकिन तब तक नक्सली आगजनी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। इधर प्लांट में रेलवे दोहरीकरण के कार्य मे लगी वाहनों को भी खड़ा किया गया था। इसमें भी नक्सलियों ने आग लगा दी। कुल 16 वाहनों के डीजल टैंक फोड़कर नक्सलियों ने गाड़ियों में आग लगा दी। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में सर्च बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि नक्सलियों ने भांसी पुलिस थाना से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर ही इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लंबे अंतराल के बाद नक्सलियों ने दंतेवाड़ा शहर के आसपास अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए आगजनी की है।

करोड़ों का नुक़सान

नक्सलियों ने कुल 16 वाहनों में आगजनी की, जिसमें जेसीबी, हाइवा, शिफ्टर, टिप्पर, पोकलेन, मिक्सचर मशीन, पिकअप और हाईड्रिल मशीन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी वाहन निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के थे, जिससे इस कंपनी के मालिक को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है। वहीं नक्सलियों के आगजनी की इस वारदात में सभी वाहने पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर दंतेवाड़ा में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now