नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली की उत्तरी पूर्वी दिल्ली में गैंगवार की खबर है। इस गंगवार के दौरान तकरीबन 20 राउंड गोली चलने की खबर है। जिससे दहशत फैल गई। इस गोलीबारी में मिस्बाह नामक एक अपराधी की हत्या हो गई है। जिसे 15 गोलियां मारी गई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक प्रसिद्ध गैंगस्टर के घर से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इस हत्याकांड के पीछे गैंग प्रतिद्वंद्विता की आशंका जताई जा रही है. मृतक मिस्बाह पर हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे और वह हाल ही में जुलाई में जेल से बाहर आया था.
इस तरह की ताबड़तोड़ फायरिंग इलाके में बढ़ते गैंगवॉर और आपराधिक तत्वों की बढ़ती दहशत को उजागर करती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है.
गैंगवॉर की वारदात में मारे गए मिस्बाह का संबंध हाशिम बाबा गैंग से था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मिस्बाह पर पहले से ही 17 मामले दर्ज थे. उसकी हत्या एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर, छेनू के घर के पास की गई.









