---Advertisement---

शेख भिखारी चौक पर हुआ नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

On: July 1, 2025 2:07 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड के शेख भिखारी चौक पर जिला परिषद के पूर्व उम्मीदवार सह समाजसेवी प्रकाश महतो के द्वारा नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। ज्ञात हो कि शेख भिखारी चौक का ट्रांसफार्मर विगत 15 दिनों से खराब था जिससे मोहल्ला में पूरा अंधकार छाया हुआ था। सिल्ली विधायक एवं प्रकाश महतो के प्रयास से नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था हो पाई। परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर 200 केवि का नया ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर लगवाया। ट्रांसफार्मर के लगते ही लोगों ने राहत की सांस ली और और खुशी जाहिर करते हुए आपस में मिठाइयां बांटी। इधर भारी बारिश के होने से क्षेत्र पूरा अंधेरा में डूबा था और कुटीर उद्योग समेत कई अन्य व्यवसाय ठप हो गया था जिससे लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया था साथ ही बच्चों के पढ़ाई लिखाई में प्रतिकूल असर पड़ रहा था।वहीं प्रकाश महतो ने बताया कि काफी प्रयास के बाद नया ट्रांसफार्मर इटकी से लाया गया। इस मौके पर डिस्को महतो,श्रवण महतो,मुख्तारअली,महबूब,मंजूर,रंजीत महतो सुभाष महतो,लंबु महतो,नायशु मोमिन,मेघा महली समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक