---Advertisement---

गोड़ाडीह पंचायत में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया

On: August 3, 2024 4:33 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत के कुलसुद महुवाडीह में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताते चले की पूर्व में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर था और वर्तमान में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। नया ट्रांसफार्मर लगाने के संदर्भ में ग्रामीणों ने 17 जुलाई को रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ के नाम एक आवेदन दिया था। नया ट्रांसफार्मर लगाने में भारतीय जनता पार्टी के संयोजक राजेंद्र साय एवं उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो का काफी सराहनीय योगदान रहा। ट्रांसफार्मर लगने के पश्चात ग्रामीणों में खुशी का माहौल था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now