---Advertisement---

सिल्ली मुरी में नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

On: January 2, 2025 3:46 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली मुरी आसपास के क्षेत्र में लोगों ने बुधवार को नव वर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोग रात के 12 बजते ही पटाखे छोड़ने लगे और अपने सगे संबंधियों एवं मित्रों को सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। नववर्ष के पहले दिन लोग मंदिर में सुबह से ही जाकर पूजा पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में मांस, मछली और मुर्गा की दुकानों में लंबी कतार देखी गई। सिल्ली के हिरण पार्क,ऑडियो विजुअल पार्क एवं मुरी के टुंगरी पार्क में लोगों का अच्छा खासा भीड़ रहा। नदी किनारे पिकनिक स्पॉटों पर भी लोग नववर्ष का जश्न मनाए। इधर सिल्ली के अंबेडकर पार्क में बुधवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। क्षेत्र के विभिन्न पार्कों एवं पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिल्ली थाना एवं मुरी ओपी दिनभर गश्ती करते हुए नजर आई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now