---Advertisement---

चतरा में JPSC परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर; अभ्यर्थियों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

On: March 17, 2024 9:37 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

चतरा:- झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) आज रविवार को 11वीं से 13वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा आयोजित कर रहा है। राज्य के कुल 834 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। बताया जा रहा है कि चतरा के उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज के अभ्यर्थियों ने जेपीएससी प्रश्न पत्र लीक का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही दल-बल के साथ पुलिस और दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे। अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश चल रही है, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र प्रबंधन पर परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्लास रूम के बजाय प्रिंसिपल चेंबर में प्रश्न पत्र को खोला गया है। हालांकि, उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने इससे इंकार किया है। उन्होंने कहा कि ‘पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है‌। हंगामा कर रहे जेपीएससी अभ्यर्थियों का आरोप निराधार है।

बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग रविवार 17 मार्च को 11वीं से 13वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा आयोजित कर रहा है। परीक्षा में करीब 3.50 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए राज्य के सभी 24 जिलों में 834 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। रविवार 17 मार्च को आयोजित होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now