---Advertisement---

परसुडीह की जर्जर सड़कों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान पर कार्रवाई नहीं, सेवा ही लक्ष्य संस्था की साकची आम बगान से डीसी ऑफिस तक पदयात्रा

On: July 26, 2023 12:00 PM
---Advertisement---

अध्यक्ष मानिक मल्लिक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य संस्था पिछले महीने से लगातार हस्ताक्षर अभियान चला रही है और ज्ञापन सौंप रही है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को साकची आम बागान से जिला उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई।

बता दें कि परसुडीह की जर्जर सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। पैदल चलना भी मुश्किल है। वाहनों की तो बात ही छोड़ दीजिए। बरसात में सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से गंदा पानी का चीता दुकानों और पैदल चल रहे राहगीरों पर पड़ता है। जिसके कारण लोग प्रशासन को सोचने को मजबूर हैं। सड़क में गड्ढे हो या गड्ढे में सड़क बरसात होने पर पता भी नहीं चलता है। पिछले तकरीबन 10 वर्षों से सड़कों की हालत जर्जर है।

अब तक इस ओर किसी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा लगातार हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने का प्रयास किया गया। निष्कर्ष शून्य निकलने की वजह से थक हार कर संस्था के सदस्यों ने साकची आम बागान मैदान से पदयात्रा निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया।

अपनी मांगों से उपायुक्त को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द इस ओर पहल करने की मांग की जानकारी देते हुए सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि ‘आज इस पदयात्रा में क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक भी शामिल होकर क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को उजागर करने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि लोग मजबूर हैं परेशान हैं भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है ऐसे में जल्द से जल्द उनकी मांगों को अगर नहीं पूरा की गई तो उग्र आंदोलन के लिए क्षेत्रवासी बाध्य होंगे।’

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक