---Advertisement---

घाघीडीह सेंट्रल जेल में छापामारी, ढ़ाई घंटे चली कार्रवाई; नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

On: April 16, 2025 4:27 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मंगलवार (15 अप्रैल, 2025) की रात घाघीडीह सेंट्रल जेल में प्रशासनिक अधिकारियों ने छापामारी की। इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक चली कार्रवाई में एक-एक वार्ड की गहन तलाशी ली गई। लेकिन, कहीं कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। छापामारी के दौरान जेल में हड़कंप मचा रहा। यह छापामारी डीसीएलआर गौतम कुमार के नेतृत्व में हुई है। इसके अलावा छापामारी में डीएसपी हेडक्वार्टर लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी की गई है। घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद कैदियों पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के आरोप लगते रहे हैं। इन्हीं आरोपों के बीच यह छापामारी हुई है। छापामारी के दौरान जिला प्रशासन ने पूरे जेल परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया और उसके बाद एक-एक वार्ड की तलाशी ली गई। गौरतलब है कि जिला प्रशासन अक्सर घाघीडीह जेल में छापामारी करता रहता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now