---Advertisement---

झारखंड में अब इन अफसरों पर ED की नजर! जल्द भेज सकती है समन; पूर्व सीएम हेमंत से पूछताछ जारी

On: February 5, 2024 3:14 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची/डेस्क:– जमीन घोटाला प्रकरण में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी अब मंगलवार से बड़गाईं अंचल के निलंबित राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को चार दिनों की रिमांड पर लेगी। भानु प्रताप प्रसाद की गिरफ्तारी गत वर्ष सेना के उपयोग वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में हुई थी। उक्त केस फर्जी होल्डिंग मामले में बरियातू थाने में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित था। उस समय से ही भानु प्रताप प्रसाद जेल में बंद था।

अब ईडी ने दो दिन पहले ही भानु प्रताप प्रसाद को सदर थाने में दर्ज केस में गिरफ्तार किया है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे ईडी के अधिकारियों की टीम रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा जाएगी, जहां से भानु प्रताप प्रसाद को लेकर ईडी कार्यालय पहुंचेगी। ईडी कार्यालय में भानु प्रताप प्रसाद के सामने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बैठाकर पूछताछ होनी है। हेमंत सोरेन पर आरोप है कि उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के सहयोग से प्रतिबंधित श्रेणी की 8.5 एकड़ जमीन हड़पने की कोशिश की। उक्त जमीन की चारदीवारी भी करवा दी गई है। अब भानु प्रताप प्रसाद से ईडी उक्त सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराएगी।

रिमांड पर हेमंत सोरेन से लगातार जारी है पूछताछ

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की लगातार पूछताछ जारी है। ईडी ने उन्हें शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे रिमांड पर लिया था। ईडी को हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड मिली है। अगर इस अवधि में पूछताछ पूरी नहीं होती है तो ईडी रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट से फिर आग्रह कर सकती है।ईडी सूत्रों के अनुसार, बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के बाद ईडी जल्द ही बड़गाईं अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के तत्कालीन प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू व उनके पीपीएस उदय शंकर से पूछताछ करेगी। इन्हें पूछताछ के लिए समन किया जा सकता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल