---Advertisement---
On: September 24, 2024 10:34 AM
---Advertisement---

परसुडीह थाना क्षेत्र के दो पंचायतों में लगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, उमड़ी भीड़, लेकिन कई विभाग नदारद

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के दो पंचायत पूर्वी काली माटी और दक्षिणी काली माटी के पंचायत भवनों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। इन शिविरों में खासकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के वैसे लाभुकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिनके द्वारा आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक उनके खातों में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की ₹1000 की राशि नहीं पहुंची है।

जिसका कारण यह बताया जा रहा है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने भारी चूक की है। उन्होंने अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड डालने में गलती की है इसके अलावा ऑपरेटर के द्वारा कई गड़बड़ियां सामने आ रही है।जिसका परिणाम लाभुकों को भुगतना पड़ रहा है।

जिसे कैंप में मौजूद प्रज्ञा केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर सही कर रहे हैं और लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि अब पैसा आ जाएगा।

दूसरी ओर कैंपों में कहीं जल विभाग कहीं वन विभाग तो कहीं राशनिंग विभाग नदारद रहे।

सुने कैंपों में बैठे प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने क्या कहा!

आप देख रहे हैं झारखंड वार्ता इसी तरह की खबरों को देखने के लिए झारखंड वार्ता के साथ जुड़े रहे धन्यवाद।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!