---Advertisement---

NZ vs CAN: न्यूजीलैंड सुपर-8 में, कनाडा को 8 विकेट से रौंदा

On: February 17, 2026 6:18 PM
---Advertisement---

NZ vs CAN: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला 17 फरवरी को चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने ग्रुप डी से सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया, जबकि अफगानिस्तान की आगे बढ़ने की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं।

ग्रुप डी का समीकरण हुआ साफ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ग्रुप डी का हिस्सा था। इस ग्रुप से न्यूजीलैंड के अलावा साउथ अफ्रीका ने भी सुपर-8 में जगह बनाई। वहीं अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा का सफर समाप्त हो गया है।

कनाडा की दमदार शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। युवराज सामरा ने शानदार शतक लगाते हुए 110 रनों की यादगार पारी खेली। जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल हैं।कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमीसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट चटकाया।

फिलिप्स-रचिन की जोड़ी ने दिलाई आसान जीत

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बना ली। 12 ओवर में टीम ने दो विकेट खोकर 132 रन बना लिए। इसके बाद सिर्फ चार ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया गया। न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 176 रन बनाते हुए मुकाबला 29 गेंद शेष रहते जीत लिया। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली। रचिन रवींद्र 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। कनाडा की ओर से डिलन हेलीगर और साद बिन जफर को एक-एक सफलता मिली।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now