---Advertisement---

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री, मार्करम ने जड़ा धुंआधार अर्धशतक; यानसन को 4 विकेट

On: February 14, 2026 11:17 PM
---Advertisement---

NZ vs SA: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 फरवरी को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

चैपमैन की जुझारू बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टिम सेफर्ट (13), रचिन रवींद्र (13) और ग्लेन फिलिप्स (1 रन) तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद फिन एलन (31), डैरिल मिचेल (32) और मार्क चैपमैन (48) ने पारी संभाली। अंत में जेम्स नीशम ने 23 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 विकेट झटककर कीवी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी। इसके अलावा केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला।

मार्करम की तूफानी पारी

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने पावर-प्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया। टीम ने पहले छह ओवर में 83 रन ठोक दिए और न्यूजीलैंड पर दबाव बना दिया।
कप्तान एडन मार्करम ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए 44 गेंदों में 86 रन बनाए और मैच को एकतरफा कर दिया। साथी ही रियान रिकेल्टन ने 21 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन और डेविड मिलर ने 20 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कीवी टीम की ओर से जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र और लॉकी फर्ग्यूसन को 1-1 विकेट मिला, लेकिन तेज रन गति पर वे अंकुश नहीं लगा सके।

मार्को यानसन को उनकी घातक गेंदबाज़ी (4 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now