---Advertisement---

बरडीहा में ओबीसी एकता अधिकार मंच ने सभा कर एकजुटता का किया आह्वान

On: August 27, 2024 7:34 AM
---Advertisement---

गढ़वा: विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा प्रखण्ड के ओबरा पंचायत के लोका गांव में ओबीसी एकता अधिकार मंच के द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया। जिसमें लोका गांव की सभी सम्मानित महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

मौके पर ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय सदस्य आनंद विश्वकर्मा,अमर प्रसाद जी ने सभा को संबोधित कर अपने ओबीसी समाज की महिलाओं को जागरूक करने का काम किया और अपने हक अधिकार के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया।

मौके पर विमला देवी ने भी सरकार से मांग करते हुए कहा कि ओबीसी महिलाओं की भी राजनैतिक भागीदारी एवं हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए। हमारी बहन बेटियों को भी शैक्षणिक संस्थानों में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर उन्हें पढ़ने के लिए ओबीसी छात्रावास की व्यवस्था की जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रह्मदेव प्रसाद जी के साथ जुड़कर ओबीसी समाज को एकजुट किया जाए और ब्रह्मदेव प्रसाद जी के हाथों को मजबूती मिले ताकि ओबीसी समाज की आवाज विधानसभा पटल पर रख सकें एवं महिलाओं ने मंच का समर्थन कर ओबीसी का नारा लगाया। जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी, ओबीसी एकता जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद ब्रह्मदेव प्रसाद जिंदाबाद,ओबीसी का नेता जिंदाबाद।

मौके पर उपस्थित प्रभा देवी, रूपा देवी, सुनीता देवी,अवंती देवी, कलावती कुँवर, शिला देवी व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील