---Advertisement---

रांची: भारत बंद को लेकर ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र

On: August 21, 2024 1:37 PM
---Advertisement---

रांची: माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसला अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण करने और क्रीमी लेयर लगाए जाने के विरोध में आज भारत बंद पर “राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा” के पदाधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर हरमू चौक को जाम कर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा।

मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति” द्वारा बुलाएं  गए भारत बंद का समर्थन करते हुए झारखंड प्रदेश में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने सड़क पर उतर कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय न्यायालय ने जो एससी एसटी के कोटे में कोटा और क्रीमी लेयर लगाने का काम किया है वह संवैधानिक नहीं है। जिसे केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर इस मामले को पलटे।

साथ में ओबीसी समुदाय में भी क्रीमी लेयर लगाया गया है उसे भी अभिलंब हटाया जाए और देश में जातीय जनगणना भी कराई जाए, कॉलेजियम सिस्टम को समाप्त कर राष्ट्रीय न्यायिक सेवा आयोग के माध्यम से जजों की नियुक्ति का सिस्टम बनाया जाए।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता विद्याधर प्रसाद ने कहा की आरक्षण प्रतिनिधित्व की व्यवस्था है ना की गरीबी उन्मूलन का। अतः किसी भी तरह का क्रीमी लेयर का प्रावधान या उप वर्गीकरण सरासर संविधान की भावनाओं के विरुद्ध है और केंद्र के सरकार को चाहिए कि इसको निष्प्रभावी करें। आरक्षण में 50% की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी वर्गों को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की व्यवस्था करें।

वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकांत जी ने कहा कि पिछड़े वर्गों के हित में कार्यक्रम बनाने एवं उन्हें प्रतिनिधित्व देने हेतु जातीय जनगणना करानी चाहिए। कॉलेजियम सिस्टम को खत्म कर माननीय न्यायालय में भी सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था होनी चाहिए।


राष्ट्रीय ओबीसी छात्र मोर्चा के प्रदेश संयोजक कमलेश चौधरी  महासचिव अजय मेहता, मोहम्मद अल्तमस,मुनीब, आकाश कुमार, सी बी बालमुचू, वीरेंद्र कुमार, शुभम विश्वकर्मा,राजकुमार जी,रत्नेश कुमार,विजय कुमार, आदि ने बंदी में भाग लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद

क्रोमा की ‘फेस्टिव मेगा डील्स’ में कीमतों में 70 प्रतिशत तक की भारी कटौती

रांची में अब प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन