---Advertisement---

ओड़िशा: कटक माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देवव्रत मोहंती कोयला कारोबारी से 30000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: February 25, 2026 3:20 PM
---Advertisement---

ओडिशा:कटक में माइन्स के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को कोयला व्यापारी से ₹30000 रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। उसके बाद उसके भुनेश्वर स्थित बीआरएस फ्लैट पर विजलेंस टीम ने जब दबिश दी तो अफसरों की आंखें चौंधिया गई। एक ट्रॉली बैग के अंदर 4 करोड रुपए मिले। फिलहाल नोटों की गिनती जारी है नोटों को गिरने के लिए मशीने मंगानी पड़ी है।टीम ने भद्रक के मठसाही में उनके पुश्तैनी घर और कटक के ऑफिस में भी एक साथ छापेमारी की।

ट्रॉली बैग और तिजोरी से मिले नोटों की गिनती अभी भी जारी है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 4 करोड़ रुपये गिने जा चुके हैं. नोट इतने ज्यादा हैं कि गिनती के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं.

स्थानीय मीडिया इसे ओडिशा के इतिहास की सबसे बड़ी छापेमारी में से एक बता रहा है. देबब्रत मोहंती के ऑफिस की दराज से भी डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा कैश मिला है।

छापेमारी में पता चला है कि भुवनेश्वर शहर में देबब्रत मोहंती के दो महल जैसे आलीशान घर भी हैं. कैश के अलावा 130 ग्राम से ज्यादा सोना भी बरामद हुआ है. मोहंती ने एक कारोबारी से कोयला डिपो के संचालन और ट्रांसपोर्ट की इजाजत देने के बदले में रिश्वत की मांग की थी. कारोबारी ने इसकी जानकारी विजिलेंस अधिकारियों को दे दी. मंगलवार की रात जैसे ही मोहंती ने रिश्वत के पैसे लिए, टीम ने उन्हें दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद से ही मोहंती से जुड़ी संपत्तियों की जांच चल रही है

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now