---Advertisement---

आजसू बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी से शिष्टाचारी मुलाकात की

On: March 6, 2024 3:29 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मंगलवार के दिन प्रखंड अध्यक्ष श्री विजय चन्द्र महतो के नेतृत्व में मंगल कामनाओं के साथ आजसू बुद्धिजीवी मंच प्रखंड कमिटि के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें एक-एक कर अपना परिचय दिया।अध्यक्ष विजय चन्द्र महतो ने थाना प्रभारी से कहा की अगर हमारे क्षेत्र में जो भी समस्याएं आने की नौबत आयेगी तो आपसे हमलोग निःसंकोच फरियाद करेंगे। आप हमें उचित न्याय दिलवाने की कोशिश किजीएगा ।हम सभी यही आपसे अपेक्षा करते है।कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ महतो ने थाना प्रभारी से कहा यदि आपको भी हम बुद्धिजीवी मंच से कोई अपेक्षा रखते है तो हमलोग भी विकट से विकट परिस्थितियों में सहयोग करने के लिए तत्पर है।इस शिष्टाचारी भेंट में विजय चन्द्र महतो (अध्यक्ष),गयाराम महतो(कार्यकारिणी अध्यक्ष),धीरेन्द्र नाथ महतो (कोषाध्यक्ष),लंबोदर महतो (केन्द्रीय उपाध्यक्ष),रासबिहारी महतो (सचिव),भागवत सोनार( प्रवक्ता),योगेश्वर महतो (पूर्व मुखिया),नरोत्तम गोराई (उपाध्यक्ष, व्यसायी संघ ),रतन लाल महतो(सचिव),टी के सिंह, भरत महतो आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now