---Advertisement---

महाशिवरात्रि पर बालूमाथ में निकलेगी भव्य शिव बारात, बनारस-लखनऊ के कलाकार होंगे शामिल

On: February 11, 2026 11:26 PM
---Advertisement---

बालूमाथ: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर, बालूमाथ में इस वर्ष भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी की गई है। यह विशेष शिव बारात बनारस एवं लखनऊ से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। कलाकारों द्वारा शिव-पार्वती और नंदी की आकर्षक झांकी रथ पर प्रस्तुत की जाएगी, जबकि रथ के नीचे शिवजी के बाराती नाचते-गाते चलेंगे।
इस दिव्य बारात में औघड़, राक्षस, दैत्य स्वरूप पात्रों के साथ क्षेत्र के सनातन श्रद्धालु भी शामिल होंगे। साथ ही हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जुझारू विधायक श्री प्रकाश राम जी भी बारात में शामिल रहेंगे।

प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहेगा। प्रातः काल से ही पूजा-अर्चना प्रारंभ हो जाएगी, जो दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। इसके पश्चात 3:30 से 4:30 बजे तक महाशिवरात्रि समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता देवी (जिला परिषद उपाध्यक्ष) एवं श्री प्रवीण कुमार सिंह (एसडीएम) द्वारा महा रुद्राभिषेक किया जाएगा।

फिर 4:30 से 5:00 बजे तक श्रृंगार आरती संपन्न होगी।
आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा, तत्पश्चात शिवजी की भव्य बारात प्रस्थान करेगी।

यह शिव बारात प्रखंड परिसर से प्रारंभ होकर आदर्श नगर, मुरपा मोड़, थाना चौक, टमटम टोला शिव मंदिर, पुनः थाना चौक, मुरपा मोड़, ब्लॉक मार्ग होते हुए वापस प्रखंड परिसर पहुँचेगी। वहाँ शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होगा। विवाह उपरांत सभी बारातियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए समिति द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश सोनी, ब्रजेश कुमार, संतोष अग्रवाल, विजय कुमार, विकास कुमार शुक्ला, सागर राम, प्रकाश लाल, अनमोल एवं आदित्य पिछले एक माह से सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now