---Advertisement---

23 मार्च को पूरी दुनिया में 1 घंटे के लिए छा जाएगा अंधेरा, जानिए क्या है अर्थ आवर

On: March 20, 2024 3:09 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Earth Hour Day 2024:- दुनिया में हर साल अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) मनाया जाता है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature/World Wide Fund) की तरफ से हर साल मार्च के महीने में आखिरी शनिवार को अर्थ आवर डे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष शनिवार, 23 मार्च को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ आवर मनाया जाएगा। यह एक वैश्विक अभियान है, जिसके तहत लोग एक घंटे के लिए बिजली बंद करके ऊर्जा बचाने का संकल्प लेते हैं। यूरोप से लेकर एशिया और अमेरिका तक की प्रतिष्ठित इमारतें और स्थल पिछले अर्थ आवर्स के दौरान अंधेरे में खड़े रहे। कुछ लोग अर्थ आवर का आनंद कैंडल-लाइट डिनर या कैंडल-लाइट स्नान के साथ लेते हैं, जबकि अन्य लोग अर्थ आवर मनाने के लिए अंधेरे में या मोमबत्तियों के साथ बड़े कार्यक्रम या पार्टियां आयोजित करते हैं।

अर्थ आवर की शुरुआत 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी। तब से यह दुनिया भर में एक लोकप्रिय आंदोलन बन गया है। वर्ष 2023 में, 188 देशों के 190 मिलियन से अधिक लोगों ने अर्थ आवर में भाग लिया था। इस बार भी सभी देश बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लेंगे। इसके आयोजन के माध्यम से दुनियाभर के लोगों को हर दिन प्रकृति को होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। इसके अलावा प्रकृति के नुकसान को रोकने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग