---Advertisement---

सिसई: 78वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर थाना परिसर में धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

On: August 15, 2024 1:16 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वार्ता: मदन साहु

सिसई :– 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसई थाना परिसर में थाना संदीप कुमार यादव ने झंडोतोलन किया। पुलिस सुरक्षा बल के जवानों ने थाना प्रभारी एवं नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी।

ध्वजारोहण में मुख्य रूप से सिसई प्रखंड प्रमुख मीना देवी, जिला परिषद सदस्य उत्तरी विजय लक्ष्मी कुमारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधी व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। वहीं भारत माता की जय.. वंदे मातरम.. महात्मा गांधी अमर रहे.. सुभाष चंद्र बोस अमर रहे.. वीर शहीद अमर रहें आदि के नारे लगाए गए।

साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले वीर शहीद जवानों को सहृदय याद किया गया।इस मौके पर थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने देश के उन अमर शहीदों को नमन किया जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हमारा देश स्वतंत्र हुआ।आज देश को आजाद हुए 75 साल हो गये। आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। साल 1947 देश को 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी। उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी के साथ-साथ मानसिक एवं आर्थिक आजादी मिली।

स्वतंत्र रूप से सभी सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया जाता। ताकि हमारे देश में सभी जगहों पर झंडा लहरता रहे। राष्ट्रीय पर्व पर थाना परिसर को दुल्हन की तरह सजाए जाने पर सभी जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित लोगों ने स्वागत करते हुए थाना प्रशासन की तारीफ की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी