---Advertisement---

झारखण्ड प्रीमियर लीग मैच के पांचवें दिन एचएलएम स्पोर्टिंग ने 3 गोल कर मैच जीता

On: October 9, 2023 2:25 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग मैच के पांचवे दिन रविवार को सीएजे टाटा बनाम बोकारो स्पॉटिंग एवं बाबा स्पॉटिंग बनाम एचएलएम स्पॉटिंग के बीच मैच खेला गया। पहला मैच सीएजे टाटा बनाम बोकारो स्पॉटिंग के बीच खेला गया। जिसमे दोनों टीमो के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने अपने टीमों के लिए एक-एक गोल से मैच ड्रॉ रहा । वहीं दूसरा मैच बाबा स्पॉटिंग बनाम एच एल एम स्पॉटिंग
के बीच खेला गया। एच एल एम स्पॉटिंग टीम के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए तीन गोल कर मैच जीता। मैच के दौरान विधायक सुदेश महतो भी स्टेडियम में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर गूँज परिवार अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रमुख जितेंद्र बडाईक, मोहसीन खान , प्रखण्ड अध्यक्ष रवीन्द्र करमाली , सिंटू कुमार ,कॉमेंटेटर कमल माहतो , नंदकिशोर महतो, मैच रेफरी शिशिर मिंज, रोहित कछप,राजेन कछप, शशि मुंडा आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now