सिल्ली :- बांसारूली गांव में मुरी बरकाकाना सेक्शन पर किमी 354/14-15 पर सब-वे (भूमिगत मार्ग ) निर्माण को लेकर रेलवे विभाग ने सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया है।जिसकी जानकारी भाजपा नेता विनय महतो धीरज ने दी। धीरज महतो ने बताया कि पिछले कुछ माह पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद साहु के नेतृत्व में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सांसद संजय सेठ से मिले थे और सांसद को मुरी- बरकाकाना रेलवे लाइन के उस पर जाने में हो रही परेशानियों से अवगत कराया था तथा सब-वे निर्माण का आग्रह किया था जिसके बाद सांसद ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। पत्र में सांसद ने ग्रामीणों की परेशानी को अवगत कराते हुए सब-वे निर्माण का आग्रह किया था। रेल मंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने कारवाई प्रारंभ कर दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सांसद को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि उक्त सब-वे निर्माण के व्यवहार्यता की जांच के स्थान का सर्वेक्षण किया जा रहा है । सब-वे हेतु उपयुक्त पाए जाने पर 2024-25 के कार्य योजना में शामिल किया जाएगा तथा कार्य की स्वीकृति मिलने के निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
सांसद के पहल पर बांसारूली में सब-वे निर्माण को लेकर रेलवे विभाग ने किया सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ












