---Advertisement---

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारी पल-पल ले रहे श्रमिकों की जानकारी, राज्य सरकार के मिल रहे सहयोग से श्रमिकों के परिजन खुश

On: November 29, 2023 9:38 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टनल से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखण्ड के 15 श्रमिकों की देखभाल और उनकी सुरक्षित झारखण्ड वापसी के लिए अधिकारियों की टीम उत्तराखण्ड में वस्तुस्थिति का लगातार जायजा ले रही है। फिलहाल श्रमिकों का सिलक्यारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच हुआ है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी 15 श्रमिकों के परिवार को फोन कर उनके कुशलता की जानकारी दी गई है।

कुछ के परिजन भी पहुंचे उत्तराखंड

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष झारखण्ड के श्रमिकों के परिवार से लगातार संपर्क में है। श्रमिकों के परिजन अपने प्रियजन की सुरक्षित टनल से बाहर आने और झारखण्ड सरकार से मिल रहे सहयोग से खुश हैं। फिलहाल श्रम विभाग के प्रतिनिधियों ने सभी 15 श्रमिकों से सिलक्यारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुलाकात की है। श्रमिकों को ऋषिकेश स्थित ऐम्स भेजा गया है, जहां उनका गहन जांच किया जाएगा। डॉक्टर द्वारा फिट घोषित के बाद झारखण्ड सरकार द्वारा सभी श्रमिकों को एयरलिफ्ट कर झारखण्ड लाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल