---Advertisement---

छठ महापर्व पर जय भामाशाह क्लब ने छठ घाट पर दी विशेष सुविधा, घाट पर होगा भव्य भंडारा; 51 वर्षों से कर रहा निस्वार्थ भाव से कार्य.

On: November 19, 2023 3:28 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):- लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सब्जी बाजार स्थित जय भामाशाह क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्य की भूमिका अहम रही।क्लब की ओर से श्री बंशीधर नगर में बांकी नदी के तट पर अवस्थित अतिप्राचीन श्री बंशीधर सूर्य मंदिर छठ घाट पर छठ व्रतधारियों के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्था कराई गई है। जिससे छठ व्रतधारियो को किसी भी तरह से परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। क्लब द्वारा छठ घाटों पर साफ सफाई के साथ-साथ व्रतधारियों की बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। क्लब द्वारा बस स्टैंड से लेकर सूर्य मंदिर छठ घाट तक भव्य रूप से सजाया गया था।

जिसमें आकर्षक रूप से साउंड सिस्टम, लाइट , झालर , बत्ती आदि की व्यवस्था की गई। वही रविवार को छठ महापर्व के दिन शाम से लेकर देर रात तक निस्वार्थ भाव से भंडारा का आयोजन किया है। हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसमें क्लब के पदाधिकारियों के साथ साथ अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। मौके पर जय भामाशाह क्लब के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू ने बताया कि छठ महापर्व के दिन लोगों को भंडारा खिलाने से बड़ा और कोई पुण्य नहीं।

उन्होंने कहा कि व्रत धारियों का पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ बस स्टैंड से लेकर नगर उंटारी गढ़ तक आकर्षक रूप से सड़क के किनारे लाइटिंग और ध्वनि का व्यवस्था क्लब द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि जय भामाशाह क्लब 1970 से लगातार समाज एवं जनहित कार्य के लिए काम करते आ रहा है, और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने बताया की सूर्य मंदिर के पीछे आज शाम 6 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है।

जिसके मुख्य अतिथि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा होंगे। भोलू ने क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर क्लब के संरक्षक भारत भूषण प्रसाद, ओम प्रकाश मुन्ना, कामेश्वर प्रसाद, पप्पू अनमोल, संजीत कुमार छोटू, नीरज कुमार, आनंद जायसवाल, बीरेंद्र अग्रहरी, अमित कुमार गुड्डू, अजीत कुमार केसरी,आशीष कुमार सोनू, ऋतुराज जायसवाल,संतोष कुमार ,विकास कुमार शालू, चंदन गुप्ता,रंजीत गुप्ता ,नित्यानंद कुमार, अनिल मेहता, सुरज गुप्ता, रीतेश कुमार,दिनेश जायसवाल ,रितेश कुमार,बाल्मीकि गुप्ता सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल