---Advertisement---

पलामू: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर डीसी ने 1645 हेक्टयर भूमि के सामुदायिक वन पट्टा का किया वितरण

On: August 9, 2024 1:30 PM
---Advertisement---

पलामू:-विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उपायुक्त शशि रंजन,उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,वन प्रमंडल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत नवाबाजार प्रखंड के 12 ग्रामों में कुल 1645 हेक्टयर भूमि के सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया।

इस दौरान समाहरणालय के सभागार में आये लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।सभी ने एक सुर में सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर उपायुक्त श्री रंजन ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार देने के लिए सरकार व प्रशासन गंभीर है।उन्होंने कहा कि प्रशासन वन पट्टा हासिल करने के योग्य हर व्यक्ति को उसका हक दिलाने के प्रति संकल्पित है।

उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू को अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के अंतर्गत तीव्र गति से बड़ी संख्या में भूमिहीन पात्र लोगों के बीच वनपट्टा वितरण कराने की संपूर्ण कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया।

उन्होंने कल्याण पदाधिकारी को वन क्षेत्र के अंतर्गत हर गांव में वनाधिकार समिति (एफआरसी)अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति (एसडीएलसी) और जिलास्तरीय वनाधिकार समिति (डीएलसी) को सक्रीय रखने पर बल दिया।उपायुक्त में सभागार में मौजूद ग्रामीणों से वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत वन क्षेत्र में निवास करनेवाले लोगों को उनके अधिकार की जानकारी पहुंचाने के सहयोग करने की अपील की।मौके पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,एनडीसी समेत नवाबाजार से आये बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!