---Advertisement---

टुसू के मौके पर भाजपा ने सोनारी में साड़ी धोती का किया वितरण

On: January 13, 2024 5:32 AM
---Advertisement---

झारखंड प्रदेश की पहचान है टुसू, सोनारी में व्याप्त समस्याओं के लिए होगा जन आंदोलन — विकास सिंह

जमशेदपुर: सोनारी के पंचवटी नगर के शिव मंदिर प्रांगण में पंचवटी नगर एवं बलराम बस्ती के हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के संयोजक विकास सिंह के द्वारा मकरसक्रांति एवं टुसू पर्व के पुर्व स्थानीय सैकड़ो लोगों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। मौके में उपस्थित महिलाओं के द्वारा टुसू पर्व का गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा झारखंड प्रदेश की पहचान टुसू पर्व है झारखंड प्रदेश की सांस्कृतिक को जीवित रखने के लिए उपस्थित लोगों को टुसू पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर उत्सव मनाने की बात कही । विकास सिंह ने कहा आने वाले पीढ़ी को पर्व मनाकर अपनी सांस्कृतिक पहचान लोग बताएं और सांस्कृतिक पर्व को लोग जीवित रखें इसलिए स्थानीय लोगों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने सोनारी पंचवटी नगर में व्याप्त

समस्याओं के बारे में बताया कि आज तक कभी भी नाली की सफाई नहीं हुई है हल्की बारिश आने में पूरे घर में नाली प्रवेश कर जाता हैं कोई शान अथवा प्रशासन का जनप्रतिनिधि पंचवटी नगर की सुद लेने वाला नहीं हैं । स्थानीय लोगों की समस्या सुनकर भाजपा नेता विकास सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा की टुसू पर्व के बाद सारी समस्याओं को सूचीबद्ध कर उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा इसके बाद भी बात नहीं बनी समस्या का समाधान नहीं हुआ स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा ।

साड़ी धोती वितरण के

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रशांत पोद्दार,प्रो राजीव गुप्ता,सुनील सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह,सोनु ठाकुर, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, सतेन्द्र सिंह यादव, सरिता लाज,प्यारे लाल साह , रवि शंकर सिंह, विनोद सिंह,बिराज डे ,अनिता देवी, सिमा देवी, विजय कुमार, राहुल भट्टाचार्य, नरेश प्रसाद,भोला सिंह, राहुल, नितीन, विजय सिंह, संजय प्रसाद लल्ला,सहित सैकड़ो को उपस्थित हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत