---Advertisement---

सावन की दूसरी सोमवारी को देवघर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, जल अर्पण के लिए 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबाधाम।

On: July 17, 2023 8:48 AM
---Advertisement---

देवघर :- आज सावन का दूसरा सोमवार है। इसके चलते देवघर में चल रहे राजकीय श्रावणी मेला में भक्तों की भीड़ उमड़ गई है। कांवरियों की कतार आधी रात से ही लाइन में लगी हुई है। लगभग 2 लाख श्रद्धालु बोल बम, बोल बम का मंत्र जपते हुए जलार्पण करने के लिए तीर्थनगरी पहुंच चुके हैं।

दरअसल, सरकारी पूजा के बाद साढ़े 4 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। बाबा के भक्त अर्घा के माध्यम से जलार्पण कर रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए देर रात से ही एसपी से लेकर संथाल परगना कमिश्नर मुस्तैद हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट लगातार रुटलाइन का निरीक्षण कर चल रही गतिविधियों का जायजा ले रहे हैं।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि दूसरी सोमवारी को लेकर होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी सुविधाओं व व्यवस्थाओं को पूर्व में ही दुरुस्त कर लिया गया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन वितरण प्रणाली की राशन दुकान से मिलेगा अब किरासन,पहले आओ पहले पाओ

लातेहार: नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, भूसे में छुपा कर रखा 2 करोड़ का गांजा जप्त, तस्कर फरार

नगड़ा में धूमधाम से निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

UP: उदय प्रताप कॉलेज के क्लास रूम में छात्र की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी, देखें वीडियो

CM हेमंत सोरेन के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर कांग्रेस का एक्शन; 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा में मिले अमेरिकी बम को झारखंड पुलिस बीडीएम टीम ने बताया बेहद शक्तिशाली,निष्क्रिय करने के लिए सेना के संपर्क में